फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Multilevel parking shops will be auctioned separately

Jhansi News: मल्टीलेवल पार्किंग की दुकानों की अलग-अलग होगी नीलामी

Sat, 20 Jul 2024 06:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Multilevel parking shops will be auctioned separately
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सिटी एडवाइजरी लेवल फोरम की बैठक शुक्रवार को सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान स्मार्ट सिटी लिमिटेड के विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा हई। कमेटी की ओर से फैसला लिया गया कि मल्टीलेवल पार्किंग में बनी 24 दुकानें अलग-अलग आवंटित की जाएगी। इनका किराया मौजूदा सर्किल रेट समेत नगर निगम की नई किराया रीति के मुताबिक तय किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नीलामी प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। बता दें, इसके पहले स्मार्ट सिटी प्रशासन यह इन सभी दुकान एक वेंडर को देने जा रहा था लेकिन, विरोध की वजह से उसे अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। इसके अलावा बैठक में अन्य निर्णय भी लिए गए। कमेटी सदस्यों के सामने पूर्व बैठक की कार्यवृत्त भी प्रस्तुत की गई। सदस्यों ने अन्य परियोजनाओं के रखरखाव के लिए जारी होने वाली निविदाओं के बारे में भी विस्तार से बात की। सांसद ने सभी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। इस दौरान महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed