फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   muder case revealed

चांटा मारने से गुस्साए दोस्त ने की थी हत्या

Sun, 02 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 02 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
muder case revealed
झांसी। गौरव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ढाबे पर पार्टी के दौरान चांटा मारने से नाराज दोस्त ने ही गौरव की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सीओ सिटी कल्याण सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मृतक गौरव सिंह चंदेल पुत्र राजपाल सिंह चंदेल निवासी सिमरावारी बीएचईएल बबीना के दोस्त राहुल सिंह चंदेल निवासी चकरपुर, टीकमगढ़ की 27 जुलाई को सगाई हुई थी।  उसने बीएचईएल के एक ढाबे पर 29 जुलाई की रात दोस्तों संग पार्टी की थी। पार्टी में पांच दोस्तों को बुलाया था, जिसमें मृतक गौरव सिंह और उसका दोस्त अभिषेक सिंह पुत्र राम राजा सिंह निवासी न्यू कॉलोनी बिरला नगर थाना हजीरा ग्वालियर हाल निवासी करगुवां पृथ्वीपुर टीकमगढ़ को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन




पार्टी में अभिषेक सिंह देरी से पहुंचा तो गौरव ने दोस्ताना अंदाज में गालियां दीं। विरोध करने पर गौरव ने अभिषेक को चांटा जड़ दिया, जिससे उनके बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद पार्टी खत्म हो गई और गौरव बाइक से झांसी की ओर चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ ने बताया कि अभिषेक कार संख्या एमपी07सीवी- 9950 से झांसी की तरफ आने लगा तो उसे रास्ते में गौरव घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसने उसे कार में बैठाया और उपचार कराने के लिए इलाइट चौराहा स्थित एक नर्सिंगहोम आया। यहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा। अभिषेक ने मेडिकल कॉलेज की तरफ जाते समय गाल पर चांटा मारने का बदला लेने के लिए दोस्त की हत्या करने का फैसला कर लिया। वह गौरव को मेडिकल बाईपास से होते हुए दतिया के चिरुला बार्डर को क्रॉस कर ले गया।  कुछ देर बाद लौटकर आ गया। उसने रास्ते में ग्वालियर हाइवे पर तमंचा निकालकर कार के अंदर ही गौरव के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अंबावाय में शव फेंककर ग्वालियर चला गया। ग्वालियर में खून से सनी कार को उसने धुलवाया।




 पूछताछ के दौरान अभिषेक का नाम प्रकाश में आने पर शनिवार की शाम पुलिस ने उसे कांशीराम कॉलोनी में गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक जिंदा कारतूस व कार बरामद कर ली गई। मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसओ कामता प्रसाद, एसआई राजेंद्र सिंह, सुनीत कुमार व कांस्टेबल सूर्यप्रकाश शामिल रहे। सीओ ने बताया कि टीम को पुरस्कृत करने के लिए एसएसपी से संस्तुति की गई है।


 
नगर निगम का ठेकेदार है हत्यारोपी
सीओ सिटी ने बताया कि हत्याभियुक्त अभिषेक नगर निगम झांसी में ठेकेदारी करता है। उसके खिलाफ ग्वालियर के थाना हजीरा में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed