{"_id":"62aa1dae664c641bfa18be15","slug":"mris-are-not-able-to-happen-due-to-ac-malfunction-jhansi-news-jhs22289125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी खराब होने से नहीं हो पा रहे एमआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी खराब होने से नहीं हो पा रहे एमआरआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एमआरआई (मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग स्कैन) सेंटर में पिछले 15 दिनों से एसी खराब होने के कारण मरीजों की एमआरआई नहीं हो पा रही है। कई बार शिकायतों के बाद भी एमआरआई व्यवस्था शुरू नहीं हो पा रही है।
हालांकि एसी खराब होने की सूचना अस्पताल के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है। लेकिन इससे दूरदराज से इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महारानी मेडिकल कॉलेज में जिले भर के लोग इलाज करने के लिए आते हैं। रोज दस से पंद्रह लोगों की एमआरआई कराई जाती है। लेकिन मशीन की एसी यूनिट पिछले पंद्रह दिन से खराब पड़ी हुई है। जिसके चलते एमआरआई मशीन संचालित नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल के सीएमएस डा. सचिन माहौर ने बताया कि एयर कंडीशनर की यूनिट खराब होने के कारण एमआरआई मशीन ऑपरेट नहीं हो पा रही है। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। नई यूनिट के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें अधिकतम पंद्रह दिन का समय लग सकता है।