फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MRI machine out of order for five months improved before CM's visit

Jhansi News: सीएम के दौरे से पहले सुधरी पांच महीने से खराब एमआरआई मशीन

Tue, 29 Aug 2023 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
MRI machine out of order for five months improved before CM's visit
- मेडिकल कॉलेज में मार्च से नहीं हो रही थी जांच, मरीज थे परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के ठीक एक दिन पहले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन सुधर गई है। ये मशीन पिछले पांच महीने से खराब पड़ी हुई थी। रोजाना 20 से 25 मरीजों को निजी सेंटर पर जाकर जांच करानी पड़ रही थी।

मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में मार्च 2023 में एमआरआई मशीन खराब हो गई थी। इसमें अर्थिंग की समस्या होने से लेकर क्वाॅइल तक खराब हो गई थी। दो महीने पहले शासन की तरफ से मशीन सुधारने के लिए बजट भी भेज दिया गया था। इसके बावजूद मशीन ठीक नहीं हो पाई। मेडिकल कॉलेज में ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलाॅजी समेत विभिन्न विभागों के डॉक्टर रोजाना 20 से 25 मरीजों को एमआरआई जांच लिखते हैं। मरीजों जांच कराने के लिए निजी सेंटर जाने को मजबूर थे। रोगियों की इस समस्या को अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा। अब मुख्यमंत्री के झांसी आगमन के ठीक एक दिन पहले ही कॉलेज की एमआरआई मशीन ठीक हो गई है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि मंगलवार से मरीज कॉलेज आकर जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन


तीन दिन में ठीक हो जाएगी सीटी स्कैन मशीन
मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में अभी सीटी स्कैन मशीन भी खराब पड़ी हुई है। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि
मशीन का खराब पार्ट्स चेन्नई से मंगवाया जा रहा है। इसके लिए 14 लाख रुपये भुगतान कर दिया गया है। तीन दिन में ये मशीन भी ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed