फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MRI in Medical College Jhansi from February

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज झांसी में एमआरआई फरवरी से

Wed, 01 Jan 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
MRI in Medical College Jhansi from February

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में उच्च क्षमता की नई मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) मशीन लगाने के लिए मंगलवार से फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। इंजीनियरों की टीम ने मशीन के अनुसार नापजोख करके तकनीकी काम भी शुरू कर दिया है। दावा है कि फरवरी तक मशीन लगाने का काम पूरा कर जांच शुरू हो जाएंगी।मेडिकल कॉलेज में 2008-09 में एमआरआई मशीन लगी थी, जो 14 साल की उम्र पूरी करने के बाद अक्रियाशील हो गई। इस वजह से करीब दो साल से मेडिकल कॉलेज में भर्ती रोगियों की एमआरआई अनुबंध के आधार पर निजी सेंटरों पर सरकारी दरों पर हो रही है।

निजी सेंटर तक जाने में मरीज और परिजनों को भी काफी दिक्कत होती है। इस समस्या का निदान करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने शासन को एमआरआई मशीन जल्द लगाने के लिए पत्र लिखा था। रेडियोथैरेपी विभाग के उस कमरे की नापजोख की गई, जहां मशीन लगनी है। इसके बाद, मशीन लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने का काम शुरू करवा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ सही रहा तो फरवरी तक न सिर्फ एमआरआई मशीन लग जाएगी बल्कि जांच भी शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज के अनुसार, यहां लगने वाली एमआरआई मशीन थ्री टैसला की बताई जा रही है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र की पहली मशीन होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed