फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MR Angry wife committed suicide by consuming poison due to her husband's late arrival

Jhansi News: एमआर पति के देर से आने से नाराज पत्नी ने जहर निगलकर दी जान

Tue, 15 Jul 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
MR Angry wife committed suicide by consuming poison due to her husband's late arrival

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गुरसराय निवासी रूबी विश्वकर्मा (35) ने पति से विवाद के बाद जहर निगलकर जान दे दी। शनिवार रात परिजन उसे अचेत हाल में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि पति के विलंब से आने से रूबी नाराज थी। गुस्से में आकर उसने जहर निगल लिया। पुलिस आगे भी मामले की छानबीन कर रही है।



रूबी का पति टेहरका (मप्र) निवासी रामस्वरूप निवाड़ी में एमआर है। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी के करीब 15 साल हो गए। दंपती को 12 साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। पति शराब पीने का आदी है। इस वजह से दोनों में अक्सर विवाद होता था। शनिवार को काम में फंस जाने से पति देर-रात घर लौटा। इसे लेकर दंपती के बीच जमकर विवाद हुआ। नाराज होकर रूबी ने कमरे में जाकर जहर निगल लिया। कुछ देर बाद जब पति कमरे में पहुंचा, तब बिस्तर पर रूबी अचेत पड़ी थी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मायके पक्ष के लोग रूबी के साथ मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे। रूबी के जहर निगलने की बात समय पर नहीं बताई। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक, विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया गया। उसमें जहर से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed