फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MPs, MLAs and BJP officials will stay in villages and booths for 24 hours

Jhansi News: सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी गांव व बूथों पर करेंगे 24 घंटे प्रवास

Wed, 31 Jan 2024 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 31 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
MPs, MLAs and BJP officials will stay in villages and booths for 24 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का गांव चलो अभियान चार से 11 फरवरी तक चलेगा। इसमें सांसद, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को गांव एवं बूथ पर 24 घंटे प्रवास करना होगा। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में हुई कार्यशाला में अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।
महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक गिरी की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य वक्ता संत विलास शिवहरे ने कहा कि गांव चलो अभियान व्यापक ग्राम संपर्क व जन संपर्क अभियान है। चार फरवरी से प्रारंभ हो रहे अभियान में प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक लाभार्थी से संपर्क करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करनी है। पन्ना प्रमुख से मुलाकात करनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत बूथ स्तर तक सारी तैयारी कर ली है। इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे, सुधीर सिंह, सुबोध गुबरेले, रामतीर्थ सिंघल, प्रदीप सरावगी, मोहन सिंह यादव, अतुल जैन, अमित साहू, अनूप करोसिया, परमजीत सिंह मन्नी, करुणेश बाजपेयी, छत्रपाल राजपूत, दिनेश परिहार, उमा शंकर राजपूत, जितेंद्र धानुक, कल्याण सिंह, प्रदीप पटेल, अंकुर दीक्षित, अमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। गांव चलो अभियान का संयोजक अखिलेश गुप्ता एवं सह संयोजक निशांत शुक्ला को बनाया गया। आभार जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed