{"_id":"7239c0f57ddc074f5097dc5edfee60ff","slug":"mp-s-alcohol-levels-are-amateurs-throat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी की शराब से तर हो रहे शौकीनों के गले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी की शराब से तर हो रहे शौकीनों के गले
ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनाव में शराब के शौकीनों की पौ बारह है। हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए तमाम प्रत्याशी शौकीनों का गला तर करने में जुटे हैं। इसमें मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही शराब भी खूब खपाई जा रही है। रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने बड़ागांव थाना क्षेत्रांतर्गत एक मकान से एमपी की देशी शराब बरामद की।
चुनावी वैतरणी पार करने को प्रत्याशी अपनी ओर से कोई कोशिश नहीं छोड़ रहे हैं। मतदाताओं को खुश करने को एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इसमें शराब का भी खूब सहारा लिया जा रहा है। शौकीन मिजाज मतदाताओं को शराब परोसी जा रही है। तस्कर सक्रिय हैं। आसानी से मध्य प्रदेश की सस्ती शराब उपलब्ध करा रहे हैं।
रविवार को सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी प्रेमनारायण सिंह के निर्देशन में बड़ागांव थाना क्षेत्रांतर्गत उड़ैना, लेवा, पाली, परसर एवं गंगावली स्थित अवैध शराब की बिक्री के अड्डों पर छापामारी की। इस दौरान गांव गंगावली में एक मकान से मध्य प्रदेश की देशी शराब के 96 क्वार्टर बरामद किए गए। इस मामले में अभियुक्त स्वामीशरण को गिरफ्तार कर जेल भेल दिया गया।
विज्ञापन
टीम में आबकारी निरीक्षक यत्येंद्र शर्मा, सुधांशु सिंह व सुशील वर्मा समेत बड़ागांव थानाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।