{"_id":"5f04c7a48ebc3e42e303f069","slug":"mp-mla-and-jiladyach-with-25-sp-worker-again-fir-jhansi-news-jhs1709887163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष समेत 25 सपाइयों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष समेत 25 सपाइयों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
झांसी। एसएसपी कार्यालय में बिना अनुमति के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना धरना देने पर नवाबाद थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत सपा के 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का सोमवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी से मिलने को लेकर कार्यक्रम था। जिस समय नेता व कार्यकर्ता एसएसपी से मिलने कार्यालय पहुंचे थे, उस समय एसएसपी इलाके में गश्त पर थे। ऐसे में एसएसपी के कार्यालय में न मिलने पर तिलमिलाए सपा के नेता कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। सभी ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास, सीओ सिटी संग्राम सिंह तमाम पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर समझाकर उठाने का प्रयास किया, लेकिन नेता नहीं माने। खबर मिलने के बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां मुलाकात की बात होने पर ही सभी धरने से उठे। बाद में सपाइयों ने एसएसपी से मिलकर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। इस मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने इलाइट चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार की तहरीर पर राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत 25 समर्थकों के खिलाफ कोरोना महामारी के चलते धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना अनुमति एसएसपी कार्यालय में एकत्रित होने, नारेबाजी, केंद्र व राज्य सरकार के आदेशों का उल्लंघन को लेकर धारा 188, 269,270, 51 बी आपदा प्रबंधन व तीन महामारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह ने कहा कि सपा संघर्षों से बनी है। पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने जनता की भलाई और जनता को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करते रहेंगे। जनता को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से जनता के अधिकारों की मांग करना हमारा मौलिक अधिकार है। आम जनता पर हो रहे पुलिस भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग करना, यदि पुलिस प्रशासन की नजर में गलत है तो हमें इसकी परवाह नहीं है। सपा के लोग इन मुकदमों से घबराने वाले नहीं हैं। आवश्यकता पड़ी तो सपा के लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।