फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MP Hocky accademy is winner

एमपी हॉकी एकेडमी की शानदार जीत

Thu, 26 Dec 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
MP Hocky accademy is winner
झांसी। अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 10-1 से शिकस्त दी। वहीं, हॉकी महाराष्ट्रा और सशस्त्र सीमा बल लखनऊ की टीमों ने भी अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

ध्यानचंद स्टेडियम में बुधवार को मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के बीच पहला मुकाबला हुआ। पूरे मैच में मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। खिलाड़ियों ने एक के बाद एक दस गोल दागे। जबकि, प्रतिद्वंद्वी टीम सिर्फ एक गोल ही कर सकी। मध्य प्रदेश की टीम 10-1 गोल के के बड़े अंतर से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक साधना सेंगर ने तीन गोल, नीरज राना ने दो गोल किए। नीलू ढैय्या, इशिका चौधरी, कंचन निधिकरकेटा, उपासना सिंह व करिश्मा यादव ने एक-एक गोल किया। हॉकी यूनिट की ओर से निरंजना एम ने एकमात्र गोल दागा।
विज्ञापन

हॉकी महाराष्ट्रा और स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड के बीच दूसरा मुकाबला हुआ। हॉकी महाराष्ट्रा की टीम ने 2-0 गोल कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से रितुजा पैसल ने दो गोल दागे। सशस्त्र सीमा बल लखनऊ और भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल के बीच तीसरा मुकाबला हुआ। इसमें सशस्त्र सीमा बल लखनऊ की टीम ने 1-0 सी जीत दर्ज की। इस दौरान सुशीला शर्मा, सीओ संग्राम सिंह, सुरेश बोनकर, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच आज से
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे। पहला मुकाबला मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी और नॉर्दर्न रेलवे के बीच सुबह 11:30 बजे और दूसरा मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और हॉकी महाराष्ट्रा के बीच दोपहर डेढ़ बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed