फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Moussa, accused of raping an innocent, could not come out of jail

Jhansi News: मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी मौसा नहीं आ पाया जेल से बाहर

Mon, 10 Jul 2023 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Moussa, accused of raping an innocent, could not come out of jail
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मासूम से कई सालों तक दुष्कर्म करने के आरोपी मौसा की जेल से रिहाई नहीं हो पाई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नीतू यादव की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। इससे आरोपी को जेल में ही रहना होगा।

विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि एक व्यक्ति ने 19 जून 2023 को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि जब वह व उसकी पत्नी बाजार या गांव जाते थे, तो अपनी बेटी को देखरेख के लिए पास में ही रहने वाले साढ़ू के घर छोड़ जाते थे। अकेले में मौके का फायदा उठाकर साढ़ू बेटी के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म करता था। इस घटना की जानकारी बेटी ने सालों बाद अब जाकर दी। बेटी ने बताया कि जब वह कक्षा दो में पढ़ती थी, तभी से ही मौसा उसके साथ गलत काम करता आ रहा है। बेटी ने बताया कि किसी को बताने पर मौसा उसे जान से मारने की धमकी देता था। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी की ओर से रिहाई के लिए जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे न्यायालय ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed