फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Motorcyclist slips and dies while trying to save an animal.

Jhansi News: बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मना

Tue, 15 Sep 2026 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist slips and dies while trying to save an animal.
मऊरानीपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला एवं मंडल झांसी के तत्वावधान में रविवार को एक पैलेस में ‘बिहार लेनिन’ के नाम से प्रसिद्ध बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुशवाहा राकेश महतो झारखंड रहे। विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश के पूर्व गृह व कारागार मंत्री बसावन भगत एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा शाक्य मुनि तथागत गौतम बुद्ध के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर विधिवत किया गया। इसके उपरांत सम्राट अशोक महान, महात्मा ज्योतिबा फुले दंपती एवं बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि कुशवाहा राकेश महतो ने कहा कि देश के कुशवाहा समाज की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति में सुधार हेतु सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

पूर्व गृहमंत्री बसावन भगत ने बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि 5 सितंबर 1974 को पुलिस की गोली से शहीद हुए बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत और उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने संगठन के विस्तार, सामाजिक सहभागिता, युवाओं-महिलाओं की भागीदारी और अनुशासन पर बल दिया। प्रतिभाओं और जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह के दौरान समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण, मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव केतकी कुशवाहा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेश्वर कुशवाहा, कन्हैयालाल कुशवाहा, प्रांतीय सचिव नत्थूराम कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा एवं रामानंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed