फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Motorcycles parked on the roads drowned, the car was washed away... in Jhansi it rained like this

डूब गईं सड़कों पर खड़ी मोटरसाइकिलें, बह गई कार... झांसी में तो ऐसी हुई बरसात

Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Motorcycles parked on the roads drowned, the car was washed away... in Jhansi it rained like this
झांसी। शुक्रवार की दोपहर को ऐसी बारिश हुई कि शहर के कई इलाके टापू बन गए थे। सड़कों पर खड़ी मोटरसाइकिलें पानी में डूब गईं, कारें बह गईं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की रफ्तार इतनी तेज था कि तमाम लोगों का जरूरी सामान भी बह गया था। पानी वाली धर्मशाला, बजरिया, पठौरिया इलाके में पांच फुट तक पानी भर गया। पानी की निकासी व्यवस्था ठप होने से भी जलभराव बढ़ा। कई इलाकों में तो शाम तक भी बरसात का पानी निकल नहीं पाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को हुई इस बारिश से सबसे बुरे हालात पठौरिया समेत पुराने शहर के मुहल्लों के रहे। यहां हीगन कटरा मोहल्ले में नटवली नाले का पानी बैक फ्लो होकर घुस गया। धर्मशाला, बजरिया इलाके में भी पानी पहुंच गया। धर्मशाला इलाके में पानी के तेज बहाव के चलते घरों के बाहर खड़ी कार एवं मोटर साइकिल भी पानी में तैरनी लगीं। इंद्रपुरी कॉलोनी में बाहर खड़े वाहन आधे से अधिक डूब गए। इसी तरह लक्ष्मणगंज, तलैया, खुशीपुरा, डढ़ियापुरा, गुदरी, सराय, खटकयाना, इतवारीगंज, सुभाषगंज, दरीगरान, केके पुरी कॉलोनी, शिवाजी नगर, खुशीपुरा, तालपुरा आदि इलाकों में पांच फुट तक पानी भर गया। इन इलाकों में हजारों घरों एवं दुकानों के भीतर पानी भर गया। दुकान का काफी समान भी खराब हो गया। घरों में पानी भरने के बाद लोगों को घंटों मेहनत करके इसे बाहर निकालना पड़ा। सीपरी बाजार में ध्यानचंद्र कॉलोनी के पास भी पानी भर गया। सड़क खुदी होने से यहां कीचड़ हो गया।
विज्ञापन

सड़कों पर जमा हुआ पानी, थम गया था ट्रैफिक
बारिश के दौरान महानगर की तमाम प्रमुख सड़के पानी से लबालब भर गईं। इलाइट चौराहा से जीवन शाह के बीच, बीकेडी चौराहा के पास, सीपरी बाजार पुल के नीचे, कच्चा पुल के पास, आजाद प्रतिमा तिराहा, शिवाजी नगर तिराहा, नारायण बाग रोड, जेल चौराहा, फिल्टर रोड आदि जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम कार्यालय को आने वाली सड़क भी पानी में डूब गई। इलाइट चौराहा, जीवन शाह, आशिक चौराहा, सीपरी बाजार पुल, प्रेमनगर थाने के पास पानी भरे होने से यहां ट्रैफिक भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंसल कॉलोनी के पार्क की दीवार ढही, घरों के बाहर भरा पानी
भारी बारिश के दौरान बंसल कॉलोनी स्थित पार्क की दीवार अचानक ढह गई। पार्क की दीवार गिरते ही बाहर का पानी कॉलोनी के भीतर घरों में भरना शुरू हो गया। घरों में पानी भरने के बाद यह पानी बाहर निकालने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed