फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother and daughter hanging sucide

मां-बेटी ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 27 Mar 2021 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter hanging sucide
समथर/झांसी। शुक्रवार दोपहर समथर थाना क्षेत्र स्थित तिवरयाना मोहल्ले में रहने वाले बेटे के घर आईं मां और उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय बेटा बैंक में काम पर गया था, जबकि बहू कमरे में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जिला जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव किरवाहा निवासी अजय गौतम पंजाब नेशनल बैंक शाखा लोहागढ़ में कार्यरत हैं। वह समथर थाना क्षेत्र के तिवरयाना मोहल्ले में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते हैं। 24 मार्च को गांव से अजय की मां शीला (45) और बहन शिखा (24) समथर आई थीं। सुबह अजय काम के लिए बैंक चले गए। एसपी देहात नैपाल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे घर का कामकाज करने के बाद अजय की पत्नी कमरे में आराम करने चली गई। मां- बेटी मकान में पीछे बने आंगन में चली गईं। आंगन में पड़े टिन शेड में शिखा ने दुपट्टा और मां ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे अजय की पत्नी कमरे से बाहर आई तो मां-बेटी को फांसी पर लटका देखा। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अजय भी लोहागढ़ से घर पहुंचे। बहू व बेटा इस मामले में पुलिस को कुछ नहीं बता सके। उन्होंने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed