फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than Rs 31 lakh cash being carried in cardboard boxes caught

Jhansi News: गत्ते में भरकर ले जाई जा रही 31 लाख से अधिक नकदी पकड़ी

Sat, 04 Nov 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
More than Rs 31 lakh cash being carried in cardboard boxes caught
युवक गोंडवाना एक्सप्रेस में भोपाल से दिल्ली ले जा रहा था 31,85,000 रुपये
विज्ञापन

आयकर विभाग को सौंपी रकम व आरोपी युवक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर गत्ते में भरकर ले जाई जा रही 31,85,000 रुपये की नकदी पकड़ी गई। रकम भोपाल से दिल्ली ले जाई जा रही थी। जांच के लिए धनराशि आयकर विभाग को सौंप दी गई है।
आरपीएफ क्राइम विंग की निरीक्षक शिप्रा और जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दरम्यान गाड़ी संख्या 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस में एक युवक के पास गत्ते में 31,85,000 रुपये नकद मिले। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम भोपाल की इंद्रविहार कॉलोनी निवासी संतोष चोटवानी बताया।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह यह रकम भोपाल से दिल्ली ले जा रहा था। रकम का वह स्रोत नहीं बता सका और न ही रकम से संबंधित कोई प्रपत्र दिखा पाया। इस पर युवक को रकम के साथ आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र ले जाया जा रहा 17 किलो गांजा पकड़ा
झांसी। आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक व जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पांडेय की टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 17 किलोग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम ओडिशा के जिला कंधमाल निवासी विभीषण नायक (32) बताया। आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा से ग्वालियर ले जा रहा था। मध्य प्रदेश में चल रहे चुनाव के चलते यह गांजा मंगाया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 3.45 लाख रुपये आंकी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed