फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than one lakh cases will be settled in a single day

Jhansi News: एक ही दिन में निपटेंगे एक लाख से अधिक मुकदमे

Mon, 04 Mar 2024 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh cases will be settled in a single day
तैयारियों में जुटा अमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मार्च को होने जा रहा है, जिसमें एक ही दिन में रिकॉर्ड एक लाख से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। सभी मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेजी से की जाने लगी हैं।

दिसंबर माह में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग नब्बे हजार मुकदमों का निस्तारण किया गया था। लेकिन, इस बार एक लाख से ज्यादा मुकदमों के निस्तारण की तैयारी है। इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि लोक अदालत में सभी प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट व बैंक रिकवरी के मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली व जल बिल से संबंधित शमनीय दंड वाद, राजस्व वाद एवं अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा। खास बात यह है कि लोक अदालत में निपटने वाले वादों की अपील अन्य किसी न्यायालय में नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed