फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than half of the metropolitan population is sitting on the edge of danger

Jhansi News: खतरे के मुहाने पर बैठी है महानगर की आधे से ज्यादा आबादी

Tue, 04 Jul 2023 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than half of the metropolitan population is sitting on the edge of danger
- फायर ब्रिगेड के पास है संसाधनों की भारी कमी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी महानगर की आधे से ज्यादा आबादी खतरे के मुहाने पर बैठी हुई है। खासतौर पर पुराने शहर की तंग गलियों में आग लगने की घटना होने पर उस पर काबू पाना आसान नहीं होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह अग्निशमन विभाग के पास संसाधनों का बेहद सीमित होना है।
सीपरी बाजार में अग्निकांड की घटना होने के बाद अग्निशमन विभाग की लाचारी सामने आई। सूचना मिलने के बाद विभागीय दस्ता मौके पर तो पहुंच गया, लेकिन वह ज्यादा कुछ कर नहीं पाया। पुरानी गाड़ी पानी का प्रेशर नहीं बना पा रहीं थीं। जबकि, गाड़ियों का पानी भी चंद मिनटों में खत्म हो जा रहा है। आखिरकार मोर्चे पर सेना को लगाना पड़ा। सेना के दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इन हालातों में महानगर की आधे से ज्यादा आबादी खतरे के मुहाने पर बैठी हुई है। शहर के तंग बाजारों और मुहल्लों में अग्निशमन दस्ता आसानी से नहीं पहुंच पाता है। इन इलाकों के लिए अग्निशमन विभाग के पास केवल एक बाइक है, जो शोपीस भर बनी रहती है। इसके अलावा विभाग के पास महानगर में छह फायर टेंडर हैं। इनमें से दो 10 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं। पुराने होने की वजह से इनकी कार्यक्षमता भी घट गई है।
विज्ञापन

इससे भी खराब स्थित हाईड्रेंट प्वाइंट को लेकर है। पहले महानगर में अलग-अलग जगहों पर 13 हाईड्रेंट प्वाइंट थे, जिनसे दमकल दस्ते आग बुझाने के लिए पानी लेते थे। लेकिन, इनमें से आठ जमींदोज हो चुके हैं। बाकी भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजार में हुई आगजनी की घटना 12 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित इमारतों में हुई। यदि यही घटना शहर की किसी तंग गली में हुई होती तो घटना और भी विकराल रूप धारण कर सकती थी।


दमकल दस्ता हमेशा पूरी तरह से मुस्तैद रहता है। सीपरी बाजार में हुई घटना में भी विभागीय दस्ते ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया था। उपलब्ध संसाधनों के जरिये दमकल विभाग लगातार अपना काम करता आ रहा है।
- राजकिशोर राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed