फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than a hundred women are becoming victims of cervical cancer every year

हर साल सौ से ज्यादा महिलाएं हो रहीं सर्वाइकल कैंसर का शिकार

Wed, 13 Jul 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
More than a hundred women are becoming victims of cervical cancer every year
झांसी। झांसी में हर साल सौ से भी ज्यादा महिलाएं सर्वाइकल कैंसर का शिकार होती हैं। इनमें अधिकतर महिलाओं की उम्र 25 से 35 साल होती है। एचवीपी वैक्सीन लगवाकर इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। मगर जागरूकता के अभाव में कई महिलाएं ये वैक्सीन नहीं लगवाती हैं।
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से फैलता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के मुताबिक नौ साल से लेकर 45 साल तक की महिला को ये वैक्सीन लगाई जाती है। इस बीमारी को रोकने के लिए नौ साल की उम्र होने के बाद लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। 15 साल की उम्र तक की लड़कियों को दो डोज दी जाती हैं। पहली डोज लगने के बाद दूसरी छह महीने बाद लगती है। अगर उम्र 15 साल से अधिक है तो तीन डोज लगती हैं। पहली खुराक के बाद दूसरी एक महीने और तीसरी डोज छह महीने बाद लगती है। डॉक्टरों के मुताबिक शुरूआत में ही इस बीमारी का पता चलने पर सर्जरी कर महिला का यूटरस निकाल दिया जाता है। जबकि, मर्ज बढ़ जाने पर कीमोथेरेपी की जाती है। मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि हर साल विभाग में 500 कैंसर के मरीज आते हैं। इनमें 12 फीसदी यानी 60 से 70 मरीज सर्वाइकल कैंसर के आते हैं।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग बढ़ने से सर्वाइकल कैंसर के मामले ज्यादा सामने आने लगे हैं। शुरूआत में पता लगने पर ऑपरेशन द्वारा बच्चेदानी निकाल दी जाती है। रोग बढ़ने पर रेडियोथेरेपी की जरूरत पड़ती है। अगर मरीज बहुत देर कर देता है तो कैंसर फेफड़े और गॉल ब्लेडर तक पहुंच जाता है। नौ साल की उम्र से 45 वर्षीय तक की महिला एचवीपी वैक्सीन लगवा सकती है। - डॉ. रजनी गौतम, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed