फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 400 children are worried about education for two years

दो साल से 400 से अधिक बच्चे हो रहे शिक्षा के लिए परेशान

Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
More than 400 children are worried about education for two years
झांसी। झांसी-खजुराहो हाई-वे के निर्माण में 8 स्कूलों के 400 से अधिक बच्चे शिक्षा के लिए परेशान हो रहे हैं। इन बच्चों को आस-पास के स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया था। विभाग की तरफ से नए स्कूलों के निर्माण के लिए अभी तक कोई कार्य नहीं किए गए हैं। जबकि तोड़े गए स्कूलों का मुआवजा विभाग को दिया जा चुका है।
विज्ञापन

दो साल पहले झांसी-खजुराहो हाई-वे के निर्माण के समय ब्लॉक बंगरा के 8 स्कूलों को तोड़ा गया था। प्राथमिक विद्यालय कन्या सकरार, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या सकरार, प्राथमिक विद्यालय जावन, उच्च प्राथमिक विद्यालय जावन, उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौरा, प्राथमिक विद्यालय घुराट, प्राथमिक विद्यालय कुंजा खिरक, प्राथमिक विद्यालय बंगरा और ब्लॉक मऊरानीपुर का भी एक विद्यालय हाई-वे के निर्माण में तोड़ दिए गए थे। इन स्कूलों में अध्ययनरत 400 से अधिक बच्चे दो सालों से शिक्षा के लिए आस-पास के स्कूलों में भटक रहे हैं। यही नहीं बंगरा ब्लॉक के कंपोजिट रोहिताना सकरार में चार विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिसमें 35 से अधिक शिक्षक नियुक्त हैं। विभाग से मिली सूचना के अनुसार तोडे़ गए विद्यालयों का मुआवजा भी दिया जा चुका है। दो साल पहले मिला मुआवजा और नए विद्यालय भवन के निर्माण का कार्य ठंडे बस्ते में चला गया है। संबंधित अधिकारियों से जब इस विषय में बात की जाए, तो वे कुछ जवाब नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed