फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 32 thousand registrations for admission in UG-PG

Jhansi News: यूजी-पीजी में दाखिले के लिए 32 हजार से ज्यादा पंजीकरण

Mon, 23 Jun 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
More than 32 thousand registrations for admission in UG-PG

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। समर्थ पोर्टल पर प्रमाणपत्रों की अनिवार्यता खत्म होने और स्वघोषित प्रमाणपत्र स्वीकार करने के बाद बीयू के यूजी-पीजी में दाखिला के लिए रविवार तक 32 हजार से ज्यादा पंजीकरण हो गए हैं। बीयू प्रशासन का दावा है कि कैंपस की 5500 सीट के लिए 12 हजार से ज्यादा पंजीकरण हो गए हैं।

समर्थ पोर्टल पर यूजी-पीजी में दाखिला का फार्म नौ पन्नों का है। अब तक फार्म भरते समय ही जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र व निवास प्रमाण-पत्र अपलोड करना था, जो जुलाई 2024 के बाद के बने होने चाहिए थे। इस वजह से सैकड़ों छात्र-छात्राएं फार्म नहीं भर पा रहे थे। छात्र-छात्राएं तहसील के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रहे थे। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए कुलसचिव राजबहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को झांसी, ललितपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर के डीएम को पत्र लिखकर तहसील स्तर पर दो दिन में प्रमाण-पत्र बनवाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। वहीं, समर्थ की टीम से संपर्क करके प्रमाण-पत्रों की अनिवार्यता खत्म करने का अनुरोध किया था। शुक्रवार को समर्थ टीम ने प्रमाण-पत्रों की अनिवार्यता खत्म कर दी। जिसका परिणाम यह हुआ कि दाखिला के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है।
विज्ञापन




कुलसचिव राजबहादुर सिंह ने बताया समर्थ पोर्टल टीम प्रमाण-पत्रों की अनिवार्यता खत्म हो गई है। आवेदन करने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

0- बीयू ने बनाई हेल्प डेस्क, जारी किए फोन नंबर भी



झांसी। समर्थ पोर्टल पर फार्म भरते समय विद्यार्थियों को होने वाली दिक्कत का निदान करने के लिए विवि ने हेल्प डेस्क बनाई है। बीयू के प्रशासनिक भवन कक्ष नंबर 108 में सुबह 10.30 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नंबर 07398802581, 09151019693, 09151019698, 9075601617 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- 30 जून है आवेदन की अंतिम तिथि



कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर दाखिला का आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। जिस तरह से आवेदन के पंजीकरण हो रहे हैं, उससे काफी आवेदन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed