{"_id":"5e8393e88ebc3e773f30b2b9","slug":"more-rate-take-bussinesman-jhansi-news-jhs163643370","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की सख्ती के बाद भी अधिक दाम ले रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की सख्ती के बाद भी अधिक दाम ले रहे व्यापारी
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन में रसोई की अधिकतर वस्तुओं की कीमतों में उछाल आया है। इसके पीछे का कारण व्यापारियों द्वारा ओवररेंटिंग करना है। महंगे दामों की वजह से जनता की कमर टूट रही है और प्रशासनिक अधिकारी कागजी कार्रवाई में मस्त हैं। अब तक एक भी दुकानदार के खिलाफ इस संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
लॉकडाउन के इस समय में जहां व्यापारियों को आमजन की मदद के लिए आगे आना चाहिए, इसके ठीक उलट वह जनता के उत्पीड़न पर उतारू हो गए हैं। सुभाषगंज में थोक व्यापारी खूब चांदी काट रहे हैं। पिछले 10 दिनों में ही किचन के जरूरी सामान जैसे आटा, दाल, चावल समेत कई वस्तुओं के दामों में 25 से 40 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। इसके अलावा शक्कर, जीरा, नारियल, खड़ी लाल मिर्च के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। लॉकडाउन के इस समय में जहां लोगों के काम धंधे बिल्कुल बंद पड़े हैं। रोज कमाकर खाने वालों के सामने कमाई के रास्ते बंद हो गए हैं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लोगों की मदद करने का आह्वान कर चुके हैं। लेकिन इस संकटकाल में थोक व्यापारी लूट मचाए हुए हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करना है।
रात में उतर रहा माल, आधा शटर कर लेते बंद
सुभाषगंज में पिछले कुछ दिनों से रात में माल उतरता है। फुटकर व्यापारियों ने बताया कि अंधेरे में पता ही नहीं चल पाता कि कौन थोक व्यापारी कितना माल खरीद रहा है। वहीं, थोक व्यापारी दुकान का आधा शटर गिरा लेते हैं। इसके बाद फुटकर व्यापारियों से मोल भाव किया जाता है। जो अधिक मूल्य देने को तैयार हो जाता है, उसको सामान देे देते हैं। फुटकर व्यापारियों ने मांग की कि माल दिन के उजाले में उतरना चाहिए। ताकि, पुलिस-प्रशासन की निगाह बनी रहे।
विज्ञापन
कालाबाजारी और ओवररेटिंग की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। अब सामान की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। इससे ऊपर कोई भी सामान बेचेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अनूप कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
ये आया अंतर
वस्तु लॉकडाउन के पहले अब
आटा 20-22 28-30
अरहर दाल 90 125
मूंग दाल 90 120
मशहूर दाल 55 80
चावल 32 40
रिफाइंड 85-90 95-100
लाल मिर्च खड़ी 160 200
नारियल 15 20
जीरा 200 240
शक्कर 35 40
सारसों 95 110