{"_id":"63b9ae5accf8a3720222ff48","slug":"more-cold-train-wait-jhansi-news-jhs2365099160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कड़कड़ाती सर्दी में घंटों किया ट्रेनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कड़कड़ाती सर्दी में घंटों किया ट्रेनों का इंतजार
विज्ञापन
झांसी। कोहरे की वजह से ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को सात सवारी गाड़ियां तीन से चार घंटे की देरी से पहुंची। कड़कड़ाती सर्दी के बीच यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
कोहरे की वजह से पिछले लगभग एक पखवाड़े से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित बनी हुई है। दिल्ली की ओर घना कोहरा छाया होने की वजह से वहां से आनी वाली गाड़ियां सबसे ज्यादा देरी से चल रहीं हैं। शनिवार को श्रमशक्ति एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी, कैफियत एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस तीन से चार घंटे की देरी से झांसी स्टेशन पहुंची। इन गाड़ियों की देरी की वजह से कुछ अन्य गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित हुआ। जबकि, ट्रेनों के इंतजार में कड़कड़ाती सर्दी के बीच यात्री घंटों बैठे ठिठुरते रहे। इस दौरान वे खासे परेशान नजर आए।
मोबाइल चोरी का आरोपी पकड़ा
झांसी। शनिवार को जीआरपी की टीम ने मोबाइल चोरी के आरोपी बांदा के थाना जसपुरा के ग्राम गडरिया निवासी सुहैल खां को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था। ब्यूरो
विज्ञापन
गैंगस्टर हत्थे चढ़ा
झांसी। जीआरपी ने गिरोहबंद अधिनियम के वांछित चल रहे आरोपी पश्चिमी दिल्ली के थाना मोरगढ़ निवासी आजाद खान को गिरफ्तार किया। उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ब्यूरो
बसई में इंटरलॉकिंग का काम पूरा
झांसी। धौलपुर-बीना रेलखंड के बसई स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया गया है। यह काम पूरा हो जाने से गाड़ियों के रूट को आसानी से बदला जा सकेगा। साथ ही संचालन पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा। बता दें कि धौलपुर-बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन का काम जारी है, जिसके तहत बसई रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम किया गया है। ब्यूरो