{"_id":"5df539a78ebc3e87eb43c8c1","slug":"moongfli-khareed-kendra-open-in-jhansi-jhansi-news-jhs1550040128","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में खुलेंगे दो मूंगफली खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में खुलेंगे दो मूंगफली खरीद केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मूंगफली के किसानों के लिए जनपद में दो नए खरीद केंद्र खोले गए हैं। यह केंद्र बघेरा एवं भोजला उपमंडी में खुले हैं। इस बार 5090 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य तय हुआ है, जो पिछली बार से करीब दो सौ रुपये अधिक है। पिछली सीजन में 4090 रुपये की दर से खरीद हुई थी।
खरीफ की फसल में इस बार सिर्फ मूंगफली की पैदावार ने ही किसानों को कुछ राहत दी है। उर्दू, मूंग की फसल बारिश की वजह से करीब नब्बे फीसदी तक खराब हो गई जबकि गरौठा, मऊरानीपुर, टहरौली इलाके में मंगूफली की फसल सामान्य हुई। सितंबर माह तक यह फसल खेतों से थ्रेसिंग कर तैयार ली गई लेकिन, करीब दो माह तक सरकार को क्रय केंद्रोें की कोई फिक्र नहीं हुई। रबी की बुवाई में पैसों की जरूरत के चलते बड़ी संख्या में किसानों ने खुले बाजार में मूंगफली कई माह पहले ही बेच दिया हालांकि मौजूदा समय में बाजार में इसका रेट साढ़े तीन-चार हजार के बीच ही है। जानकारों के मुताबिक करीब पचास फीसदी मूंगफली खुले बाजार में बेंच दी गई ऐसे में सरकारी क्रय केंद्रों में खरीद के कम होने की संभावना है। पिछले वर्ष चार सरकारी क्रय केंद्र खोले गए थे। कुल 6011 किसानों से 8153.24 मैट्रिक टन मूंगफली की खरीद हुई थी। इस बार 6100 मैट्रिक टन ही खरीदे जाने की उम्मीद है। सहायक निबंधक केपी शुक्ला के मुताबिक क्रय केंद्रों में खरीद शुरू शुरू हो चुकी है।