फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monsoon to arrive with a month's delay; below-average rainfall expected.

Jhansi News: एक माह की देरी से दस्तक देगा मानसून, औसत से कम बारिश के आसार

Wed, 10 Jun 2026 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Monsoon to arrive with a month's delay; below-average rainfall expected.
झांसी। भीषण गर्मी से जूझ रहे बुंदेलखंड के लोगों को मानसून के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार झांसी में मानसून करीब एक माह की देरी से दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि 13 जुलाई के आसपास जिले में मानसूनी बारिश शुरू होगी। साथ ही इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह के अनुसार अल-नीनो के प्रभाव के कारण इस बार केरल तट पर मानसून चार दिन की देरी से पहुंचा है। अल-नीनो के दौरान समुद्र की सतह का तापमान बढ़ जाता है, जिससे वातावरण में नमी कम हो जाती है और मानसून की गति प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा तक पहुंचते-पहुंचते मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है, जिसका असर बुंदेलखंड क्षेत्र पर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

आमतौर पर झांसी समेत बुंदेलखंड में 15 जून से 15 सितंबर तक मानसूनी सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार मानसून की दस्तक काफी विलंब से होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल लू के आसार, 12-13 जून को बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जून को लू चलने की संभावना है। हालांकि 12 और 13 जून को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान आंधी, गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।


प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसी
मंगलवार को झांसी का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा (45 डिग्री) और प्रयागराज (44.6 डिग्री) के बाद झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में कुछ देर हल्की बारिश हुई, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

पिछले पांच वर्षों में मानसून की दस्तक
वर्ष
मानसून आगमन
2021
25 जून
2022
8 जुलाई
2023
20 जून
2024
27 जून
2025
21 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed