फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monsoon season bids farewell: Clouds are not ready to leave, it will rain now

मानसून सीजन की विदाई: बादल जाने को तैयार नहीं, चार-पांच दिन तक छाए रहेंगे...होगी मध्यम वर्षा

Wed, 01 Oct 2025 08:13 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Oct 2025 08:13 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, चार-पांच दिन समूचे बुंदेलखंड में बादल छाए रहने के साथ चार-पांच दिन मध्यम बारिश की संभावना है। जिस प्रकार से मानसून ललितपुर के रास्ते आया था, उसी प्रकार वापस होगा।

विज्ञापन
Monsoon season bids farewell: Clouds are not ready to leave, it will rain now
आसमान में छाये बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 सितंबर को मानसून की विदाई अमूमन हो जाती है लेकिन बादल हैं कि वापस जाने को तैयार नहीं हैं। वापस होता मानसून दोबारा से जमीन को तरबतर करने के लिए तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार, चार-पांच दिन समूचे बुंदेलखंड में बादल छाए रहने के साथ चार-पांच दिन मध्यम बारिश की संभावना है। जिस प्रकार से मानसून ललितपुर के रास्ते आया था, उसी प्रकार वापस होगा।
विज्ञापन


19 जून को मानसून ने ललितपुर के रास्ते दस्तक दी थी। इसके बाद जून, जुलाई और अगस्त में जमकर मेघ बरसे। सितंबर की बात करें तो इस माह हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के आदित्य सिंह के अनुसार, 14 सितंबर को मानसून ने पश्चिमी राजस्थान से वापसी शुरू की थी। अब मानसून की वापसी झांसी, वेरावल, शाहजहांपुर, भरूच, उज्जैन से हो रही है। आज से मानसून की विदाई का आकलन किया जा रहा था।
विज्ञापन

30-40 एमएम बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, आगामी चार से पांच दिन तक समूचे बुंदेलखंड में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 25-30 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वापस होता मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। इसलिए मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, एक साल में 850 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार कुल 1250 एमएम बारिश है, जो पिछले आंकड़ों के मुताबिक 400 एमएम ज्यादा है। वहीं, इन चार पांच दिनों में 25-30 एमएम वर्षा होने के बाद यह आंकड़ा 1275-1280 एमएम के आसपास पहुंच जाएगा। इसी प्रकार से ललितपुर में 805.1 एमएम नॉर्मल वर्षा का आंकड़ा है पर 1179.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है। वहीं, जालौन में 642.7 एमएम के बजाय 686 एमएम बारिश रिकॉर्ड दर्ज हुई है। कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि यह बारिश धान के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed