फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monkey terror in Housing Development and Sangam Vihar, people driving them away by bursting crackers

Jhansi News: आवास विकास और संगम विहार में बंदरों का आतंक, पटाखे चलाकर भगा रहे लोग

Wed, 29 Jan 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Monkey terror in Housing Development and Sangam Vihar, people driving them away by bursting crackers

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महानगर के आवास विकास और संगम विहार कॉलोनी में बंदरों का आतंक है। आए दिन बंदर लोगों के घरों में घुस जाते हैं। इनसे लगभग पांच हजार की आबादी परेशान है।



आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले लकी पांडेय ने बताया कि सोमवार को चार बंदर गेट के बाहर उत्पात मचा रहे थे। उनकी माताजी ने जब दरवाजा खोला तो बंदरों ने उन पर हमला करते हुए पंजे मार दिए। जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद वह घरों में घुस गए। करीब चार घंटे उत्पात मचाते रहे। दहशत में आए परिजन घर के बाहर खड़े रहे। आस-पड़ोसियाें ने बंदरों को भगाने के लिए पटाखे चलाए। तब जाकर वह अपने घर के अंदर जा पाए। वहीं, इसके पहले भी यहां रहने वाले अफसर मोहम्मद, जीशान के यहां बंदर घुस गए थे। जिनको काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इनके डर से लोग सर्दी में अपनी छतों पर नहीं जाते हैं। बच्चे स्कूल जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी जेबी शेंडे के मुताबिक, बंदरों को पकड़ने के लिए नगरीय क्षेत्र में नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में नगर पालिका काम करती है। इसके लिए जो भी शिकायत आती हैं, उसे संबंधित विभाग को भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed