फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Money did not reach parents' account, did not buy children's uniform

Jhansi News: अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंचा धन, नहीं खरीदी बच्चों की यूनिफार्म

Fri, 02 Jun 2023 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 02 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Money did not reach parents' account, did not buy children's uniform
- बेसिक शिक्षा परिषद ने सत्र शुरू होने के साथ डीबीटी के तहत 1200 रुपये भेजने के दिए थे निर्देश
विज्ञापन

- विभाग अभी शासन को बच्चों का डाटा ही भेज रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक परिषदीय स्कूल के बच्चों को यूनिफार्म और स्टेशनरी नहीं मिल सकी है।बेसिक शिक्षा परिषद ने अब तक अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म और स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये नहीं भेजे हैं। ऐसे में अभिभावकों ने बच्चों की यूनिफार्म नहीं खरीदी है।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील की व्यवस्था भी की गई है। पिछले दो साल से विद्यार्थी की यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैग, स्वेटर और स्टेशनरी खरीद के लिए 1200 रुपये सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन आधार पंजीकरण, आधार सत्यापन, बैंक सीडिंग जैसी प्रक्रिया के कारण कई अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है। नए सत्र में बेसिक शिक्षा परिषद ने दो महीने में अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के तहत 1200 रुपये भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक धनराशि नहीं आई है। साथ ही विद्यालयों में किताबें भी नहीं पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों की माने तो इस सत्र में कुल 1,24,792 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें से 1,17,122 बच्चों का ही आधार सत्यापित हो सका है। शेष 7670 बच्चों का आधार सत्यापन अभी लंबित हैं। इसमें से 1,04,887 बच्चों का डाटा परिषद को भेजा गया है। जबकि शेष का डाटा तैयार किया जा रहा है।
बीएसए नीलम यादव के अनुसार 1.04 लाख बच्चों का डाटा डीबीटी के लिए भेज दिया गया है। अन्य बच्चों का डाटा भी जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed