फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Molestation of the girl was registered in the fight, Mauranipur Inspector suspended

युवती से छेड़छाड़ को मारपीट में किया दर्ज, मऊरानीपुर इंस्पेक्टर निलंबित

Mon, 22 Nov 2021 10:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Molestation of the girl was registered in the fight, Mauranipur Inspector suspended
झांसी। थाना मऊरानीपुर में छेड़खानी की घटना को मारपीट की मामूली धारा में दर्ज करने पर एसएसपी शिवहरि मीना ने इंस्पेक्टर रामराजा प्रजापति को तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। निलंबित इंस्पेक्टर के स्थान पर सीपरी बाजार के इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन

10 नवंबर को मऊरानीपुर स्थित एक कोचिंग सेेंटर के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में कोचिंग संचालक के ड्राइवर प्रवीण अहिरवार को कुछ युवकों ने घेरकर जमकर पीटा था। बीच-बचाव करने में कोचिंग की एक छात्रा को काफी चोट आ गई थी। इस मामले में ड्राइवर प्रवीण ने एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया लेकिन, भुक्तभोगी का आरोप है कि पुलिस ने 323 एवं 504 के तहत मामला दर्ज किया। उसका आरोप है कि छात्रा के साथ मारपीट किए जाने के साथ ही उसके साथ छेड़खानी की गई लेकिन, पुलिस ने इसकी भी सुनवाई नहीं की। इसके अलावा इंस्पेक्टर पर एक आरोपी की गिरफ्तारी में दिलचस्पी न लेने का भी आरोप था। इंस्पेक्टर की शिकायतें डीआईजी जोगेंद्र कुमार तक भी पहुुंची थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शिवहरि मीना ने इंस्पेक्टर रामराजा प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मऊरानीपुर का चार्ज इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed