फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Molestation

चार साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Tue, 22 Sep 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Molestation
Molestation
मोंठ (झांसी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर किराए के मकान में रहता था। मकान मालिक की चार साल की बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया। लड़की को मेडिकल के लिए झांसी भेज दिया।
विज्ञापन

थाना इंचार्ज (प्रभारी ) सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी पीड़ित के घर में किराए से रहता था। किशोर थाना मोंठ के एक ग्राम का रहने वाला है। करीब 4 - 5 माह से किराए से रहता था। किशोर मोठ में पढ़ाई करता है। लड़के के माता-पिता किराए के कमरे पर आते जाते रहते थे। सोमवार को लड़का घर पर अकेला था। घर की महिलाएं और परिवार के लोग घर से बाहर बाजार गए थे। उसी दौरान बच्ची को अकेला पाकर उसने गलत हरकत कर दी। आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने किशोर को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed