फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mohini beauty queen in kushwah samaj haryali teej utsav

कुशवाहा महिला समाज का हरियाली तीज उत्सव, मोहनी बनीं ब्यूटी क्वीन

Wed, 14 Aug 2019 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
mohini beauty queen in kushwah samaj  haryali teej utsav
जिला कुशवाहा समाज महिला संगठन के द्वारा स्थानीय विवाह घर में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में ब्यूट?
कुशवाहा महिला समाज का हरियाली तीज उत्सव, मोहनी बनीं ब्यूटी क्वीन
विज्ञापन

झांसी। जिला कुशवाहा समाज महिला संगठन के तत्वावधान में स्थानीय विवाह घर में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें ब्यूटी क्वीन एवं कैटवॉक प्रतियोगिता में मोहनी कुशवाहा विजयी रहीं। कमलेश कुशवाहा ने दूसरा और सीमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में नीलम ने पहला, ऋचा ने दूसरा और निशा ने तीसरा, भाषण प्रतियोगिता में भारती कुशवाहा ने पहला, विनीता ने दूसरा, संध्या ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाओं में जानकी, किशोरी, शकुंतला, बेबी, कस्तूरी, चंपा, जुग्गो को, छात्राओं में संध्या कुशवाहा, प्रज्ञा कुशवाहा आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डा. संध्या रानी ने कहा कि आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। जिलाध्यक्ष हेमलता कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाएं निकल कर सामने आती हैं। कार्यक्रम में सीमा कुशवाहा, जय श्री, रमा कुशवाहा, क्रांति देवी, कमलेश, मुन्नी देवी, शोभा कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed