फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Modern colonies will change the old neighborhood

आधुनिक कालोनियों में बदलेंगे पुराने मुहल्ले

Thu, 13 Aug 2015 12:25 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत शहर में अव्यवस्थित रूप से बसी बस्तियों का भी विकास किया जाएगा। हालांकि, अभी इस संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। लेकिन, नगर निगम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के बारह शहरों को स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत शामिल करने को मंजरी दे दी है, जिसमें झांसी महानगर भी शामिल है। स्मार्ट सिटी मिशन योजना में शहर की अव्यवस्थित ढंग से बसीं पुरानी बस्तियों को भी नया रूप देने की योजना है। न्यूनतम पचास एकड़ के क्षेत्रफल में बसी बस्ती पर यह प्रावधान लागू होगा। हालांकि, अभी इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। लेकिन, नगर निगम ने अपनी ओर से ऐसी बस्तियों को चिह्नित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त ने यह जिम्मेदारी पार्षदों को सौंपी है। उन्हें अपने वार्ड या आसपास के वार्डों में संयुक्त रूप से बसी उक्त क्षेत्रफल की बस्ती तलाशने को कहा गया है। योजना के तहत उक्त बस्तियों का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरदार द्वारा बजट आवंटित किया जाएगा। इन बस्तियों का पीपीपी मॉडल पर विकास होगा।
विज्ञापन


उक्त योजना के तहत चयनित बस्तियों में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लेकिन, इसके लिए उक्त बस्ती में रहने वाले लोगों की सहमति जरूरी होगी। इसमें केंद्र व राज्य सरकार के साथ स्थानीय लोगों का भी अंशदान होगा, लेकिन यह कितना होगा? यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed