फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Model of Jhansi student selected for start up dialogue

स्टार्ट अप संवाद के लिए चुना गया झांसी के छात्र का मॉडल

Fri, 17 Jun 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Model of Jhansi student selected for start up dialogue
झांसी। 18 जून को लखनऊ में एकेटीयू में होने वाले स्टार्ट अप संवाद: यूपी स्टार्ट अप चैलेंज और एक्सपो के लिए प्रदेश के 50 छात्रों के मॉडल चुने गए हैं। इनमें झांसी के छात्र अनुज विश्वकर्मा का मॉडल भी शामिल है। अनुज ने ड्रिप अलार्म पर मॉडल बनाया हुआ है।
विज्ञापन

अनुज ने बताया कि ड्रिप अलार्म का उपयोग अस्पतालों या फिर घर पर मरीज की देखरेख के लिए किया जा सकता है। कई बार मरीजों को चढ़ाई जा रही ड्रिप खत्म हो जाती है और स्टाफ या तीमारदार देख नहीं पाते हैं। ये मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसको मद्देनजर रखते हुए उन्होंने ड्रिप अलार्म बनाया है। इस अलार्म को ड्रिप के ऊपर लगाकर डिवाइस चालू कर देते हैं। जब तक मरीज को ड्रिप चढ़ती रहती है, तब तक हरी बत्ती जलती है। ड्रिप खत्म होने के सात मिनट पहले ही इसमें लगा अलार्म बजने लगता है। उसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन भी चला जाता है। इससे मरीज के परिजन को पता चल जाता है कि अब ड्रिप बदलने का समय आ गया है। नवाचार करने वाले सभी 50 छात्र शनिवार को लखनऊ में निर्णायक के सामने अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इनमें से तीन विजेता चुने जाएंगे। चार को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed