फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mobile recharg talk arise his house rohit

घर से मोबाइल रिचार्ज कराने की बात कहकर निकला था रोहित

Fri, 20 Nov 2020 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mobile recharg talk arise his house rohit
झांसी। बुधवार सुबह थाना कोतवाली इलाके के बूढ़ा पुल के नीचे युवक का शव मिलने के मामलेे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि युवक मंगलवार की सुबह घर से मोबाइल रिचार्ज कराने की बात कहकर निकला था। वह दतिया में रिश्तेदार के यहां भी ठहरा था। इसके बाद वह झांसी आने के बाद हादसे का शिकार हो गया। पुलिस पूरे मामले को हादसा मान रही है। परिजन भी कुछ नहीं बता सके। थाना कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती के खाई मोहल्ला निवासी रोहित गोस्वामी (33) का शव बूढ़ा पुल के नीचे झाड़ियों में मिला था। सिर व आंख के पास चोट होेने के चलते हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी थी। जांच दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक नशे का आदी था। वह घर वालों से मोबाइल रिचार्ज कराने की कहकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। दोपहर करीब 12 बजे उसके मामा मनीष शुक्ला ने भी फोन लगाया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका था। शाम करीब 4 बजे रोहित अपने मामा की ससुराल दतिया नशा करके पहुंचा था। यहां उसे उन लोगों ने वापस झांसी भेज दिया था। इसके बाद अगले दिन उसकी मौत की खबर आई। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। ऐसे में वह भी उसकी मौत को हादसा मान रहे हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रोहित की मौत हादसा है। पुल से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। अब वह पुल से कैसे गिरा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। परिजनों ने अब तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर भी नहीं दी है। अजय कुमार अवस्थी, प्रभारी निरीक्षक - कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed