फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mobile number written on young man's hand switched off

Jhansi News: युवक केे हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर हो गया स्विच ऑफ

Sun, 17 Sep 2023 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mobile number written on young man's hand switched off
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। पूंछ के बरोदा रोड रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने से पहले युवक ने पेन से अपने दहिने हाथ पर मोबाइल नंबर और एक लड़की का नाम लिखा था। हाथ पर ही उसने लिखा कि तुमने जो बोला, वो मैंने कर दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए जब फोन लगाया तब युवती ने पहले फोन उठाया लेकिन, उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। उधर, रविवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

समथर के आटा गांव निवासी कृष्णपाल (20) लखनऊ में रहकर प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक कृष्णपाल के रिश्ते की बात चल रही थी। 15 सितंबर की रात घर पर लड़की वाले देखने आने वाले थे। उस रात घर में भतीजे की बर्थ डे पार्टी थी। शनिवार सुबह दोस्तों से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। शाम को वह बरोदा रोड रेलवे फाटक के पास पहुंचा। बाइक खड़ी करके उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को कृष्णपाल के दाएं हाथ में मोबाइल नंबर समेत लड़की का नाम दर्ज मिला था। पूंछ थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी के मुताबिक छानबीन के दौरान कॉल लगाने पर एक बार बात हुई लेकिन, उसके बाद से मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed