फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mobile linked to Aadhaar stopped, now people are worried about marriage grant.

Jhansi News: आधार से लिंक मोबाइल कर दिया बंद, अब विवाह अनुदान के लिए हो रहे परेशान

Thu, 28 Dec 2023 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mobile linked to Aadhaar stopped, now people are worried about marriage grant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मुख्यमंत्री विवाह अनुदान योजना में आवेदक अपने स्तर पर लगातार गलती कर रहे हैं। पहले आवेदन करने का समय निकल जाने के बाद आवेदन किया तो वह आवेदन निरस्त हो गए। अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर ही बंद कर लिए हैं। जिससे सत्यापन के लिए आने वाला ओटीपी उनके पास नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे लगभग 45 आवेदक हैं, जिनका सत्यापन अधर में है।

बता दें कि मुख्यमंत्री विवाह अनुदान योजना में गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह सहायता पात्र परिवारों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे इसके लिए विवाहिता और उसके पिता के आधार कार्ड की प्रति आवेदन के साथ पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट और हार्ड कॉपी विभाग में जमा करनी होती है। इसके बाद दोनों आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर सत्यापन के लिए ओटीपी आता है। लेकिन वर्तमान में 45 आवेदकों के आवेदन केवल इसलिए अटक गए हैं कि एक आधार पर ओटीपी पहुंचा तो दूसरे मोबाइल के बंद होने चलते सत्यापन नहीं हो सका। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि लाभार्थियों के दोनों नंबर से ओटीपी सत्यापित करने के बाद ही आवेदन आगे बढ़ता है, लेकिन एक नंबर बंद होने के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed