फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC met the people on hunger strike, gave assurance

Jhansi News: अनशन पर बैठे लोगों से मिलीं एमएलसी, दिया आश्वासन

Fri, 19 Jan 2024 04:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
MLC met the people on hunger strike, gave assurance
झांसी। एनजीटी के निर्देश पर पिछोर, डडियापुरा, तालपुरा, झांसी खास आदि जगहों पर जेडीए द्वारा की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में लोगों का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पर चल रहे अनशन के दौरान बृहस्पतिवार को एमएलसी रमा निरंजन भी पहुंचीं। एमएलसी ने अनशन पर बैठे लोगों से बात की। आश्वासन दिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान अटल विहार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक राहुल राजपूत, सुदीप महाराज ने कहा कि अगर सात दिन के अंदर कोई ठोस कदम शासन-प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया तो अनशन भूख हड़ताल में बदल जाएगा। अनशन में जीतू प्रधान, आईएन शुक्ला, नारायण सिंह राजपूत, ध्रुव राजपूत, मालती साहू, ज्योति राय, नेहा गुप्ता, महेश समाधिया, अंशुल सोनी, गोविंद दास, राहुल यादव, राजीव, संजय वाजपेयी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed