{"_id":"5fa9a6c68ebc3e3b4b41a34f","slug":"mlc-election-jhansi-news-jhs1807551160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए अजय ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए अजय ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने नामांकन किया। वहीं, सपा के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव मंगलवार को सुबह 11 बजे आयुक्त कार्यालय में नामांकन करेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन से पहले इलाइट - स्टेशन रोड स्थित एक विवाह घर में कांग्रेसियों की सभा हुई। इसमें पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां करोड़ों स्नातक बेरोजगार हैं। हमें अपनी पूरी ताकत से अपने प्रत्याशी को जीत दिलवाना है। कांग्रेस के सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस अपना परचम लहराकर नया कीर्तिमान बनाएगी। जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव राहुल राय, प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार आदि ने भी विचार प्रकट किए। इसके बाद कमिश्नरी में नामांकन हुआ।
प्रस्तावक समय में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, अशोक सक्सेना, मनीराम कुशवाहा, वहीद उल्लाह खान, शुभम राय, शाहिद खान, जितेंद्र भदौरिया, शंभू सेन, आफाक सरवर, पंकज शाक्य, नोमान खान, कुशल सिंह पटेल, अवधेश आदि मौजूद रहे। इधर सपा के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया कि सपा के जिला कार्यालय में सुबह 10 बजे सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा होगी। इसके बाद प्रत्याशी आयुक्त कार्यालय में नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
जाम से जूझते रहे लोग
कमिश्नरी कार्यालय में नामांकन के कारण बीकेडी चौराहा पर बैरीकेडिंग लगा दिए जाने से आवागमन प्रभावित रहा। इसी प्रकार से चित्रा चौराहे पर भी बैरीकेडिंग लगा दी गई। ऐसे में बीकेडी पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही, जबरदस्त जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ा।