{"_id":"63b303c91197f83029754d98","slug":"mlc-election-allahabad-jhansi-jhansi-news-jhs236145399","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: 10 जिलों के 33,274 शिक्षक करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: 10 जिलों के 33,274 शिक्षक करेंगे मतदान
विज्ञापन
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 7,251 का इजाफा हुआ है। इस चुनाव में क्षेत्र के 10 जिलों के 33,274 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगे। जबकि, 2017 के चुनाव में 26,023 शिक्षक मतदाता थे।
चुनावी तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त /रिटर्निंग ऑफिसर डा. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निर्देश दिए गए कि नामांकन के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। मतदान प्रक्रिया में कोविड नियमों का पालन किया जाए। पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से बूस्टर डोज लगवाई जाए। इस मौके पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार, डीएम रविंद्र कुमार आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के साथ मतगणना स्थल बुंदेलखंड महाविद्यालय के कोठारी हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्ट्रांग रूम तैयार करने को भी कहा।
विज्ञापन
प्रयागराज में सर्वाधिक, महोबा में सबसे कम वोटर
झांसी। शिक्षक विधायक चुनाव में झांसी, चित्रकूट व प्रयागराज मंडल के 10 जनपदों के 33,274 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक वोटर 16,593 प्रयागराज में हैं, जबकि सबसे कम 750 महोबा जिले में हैं। इसके अलावा झांसी में 3764, फतेहपुर में 3254, जालौन में 2433, बांदा में 1899, कौशांबी में 1407, हमीरपुर में 1292, ललितपुर में 1005 व चित्रकूट में 877 शिक्षक मतदाता हैं।
30 जनवरी को मतदान, दो फरवरी को मतगणना
झांसी। एमएलसी चुनाव के झांसी कमिश्नरी में पांच से 12 जनवरी तक नामांकन होंगे। 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 जनवरी को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। मतदान 30 जनवरी को होगा। मतगणना दो फरवरी को होगी।