फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC and panchayat election near

एमएलसी, पंचायत चुनाव नजदीक, फोटो खिंचवाने तक सीमित कांग्रेसी

Tue, 03 Nov 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
MLC and panchayat election near
झांसी। शहर में चर्चा है कि कांग्रेस इन दिनों फोटो खिंचवाने और ज्ञापन देने की रणनीति पर चल रही है। पंचायत चुनाव और एमएलसी चुनाव नजदीक हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई खास तैयारी नजर नहीं आ रही है। खास बात यह है कि इस बार कांग्रेस पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। लेकिन अभी तक संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत वार्डों व ब्लाकों में गठन होना बाकी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2022 में होने है। सूबे की सत्ता में आने और चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की प्रदेश हाईकमान खास तौर पर पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा समय - समय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तमाम निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन इसका कोई खासा असर नजर नहीं आ रहा है। जहां एक ओर भाजपा, बसपा, सपा सहित अन्य राजनीतिक संगठन पंचायत चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। वहीं, कांग्रेसी अब तक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान हो अथवा भारत बचाओ रैली में हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र बांटने का कार्य यह आगे नहीं बढ़ पाये है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से पंचायत चुनाव लड़ी नहीं है। अब जब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारने की योजना बनायी है। लेकिन वह स्थानीय रूप से परवान नहीं चढ़ पा रही है। हाल यह है कि मध्य प्रदेश में विधानसभाके उपचुनावों में झांसी से लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रचार - प्रसार के लिए निर्देश दिए गए थे। लेकिन सूत्रों के अनुसार अधिकांश फोटो खिंचवाकर वापस चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रत्याशी पंचायत चुनाव लडे़ंगे। पार्टी पूरी तरह से तैयारी कर रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के आवेदन आने शुरू हो गए हैं। संगठन को हर बूथ व ब्लाक स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।
भगवान दास कोरी, जिलाध्यक्ष
एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। तीस वार्डों में कमेटियां तैयार हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें भी हो रही हैं। पंचायत चुनाव को लेकर जो हाईकमान के निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा।

अरविंद वशिष्ठ, शहर अध्यक्ष
समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया गया है। बुंदेलखंड में प्रत्याशियों के चयन को लेकर सर्वे का कार्य भी शुरू हो गया है। यह प्रत्याशी सभी वर्गों से होंगे। सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।
डॉ. सुनील तिवारी सदस्य पंचायत प्रदेश चुनाव समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed