फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLA's cousin died before electrocution

Jhansi News: करंट लगने से पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत

Fri, 09 Jun 2023 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
MLA's cousin died before electrocution
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। खेत में काम करते समय बिजली का तार गिर जाने से बुरी तरह झुलसे हरदेव राजूपत (50) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वह पूर्व विधायक केपी राजपूत के चचेरे भाई थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। शाहजहांपुर के पुलगहना गांव निवासी हरदेव खेती किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक तीन जून की शाम को हरदेव खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक 11 केवी का तार टूटकर उनके हाथ पर गिर गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने गंभीर हालत में उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में नितिन और निखिल नाम के दो बेटे हैं। पूर्व विधायक केपी राजपूत उनके चचेरे भाई हैं। हरदेव की मौत के बाद पूर्व विधायक भी अस्पताल पहुंच गए।



--------------
घर मेंं घुसकर महिला को पीटा
झांसी। कोतवाली के नई बस्ती निवासी रुचि परिहार को घर में घुसकर उसके पड़ोसियों ने जमकर पीटा। इसमेें रुचि के पांव की हड्डी टूट गई। घायल महिला ने कोतवाली में पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले ओमकार, कृष्णा, नीलेश समेत कई अन्य उसके घर में घुस आए। गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगे। घायल रुचि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



लगातार सातवें महीने आईजीआरएस निपटाने मेंं टॉप पर रहा झांसी रेंज
झांसी। आईजीआरएस के मामले निपटाने में लगातार सातवें महीने झांसी रेंज टॉप पर रहा। मई माह की रिपोर्ट जारी होने के बाद एक बार फिर से झांसी रेंज को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ। डीआईजी जोगेंद्र कुमार के मुताबिक नवंबर-2022 झांसी रेंज ने पूरे प्रदेश में नबंर एक स्थान हासिल किया था। उसके बाद से रेंज लगातार यह स्थान बनाए हुए है। आईजीआरएस में पहला स्थान हासिल करने के बाद डीआईजी की ओर से सीसीटीएनएस एवं प्रभारी आईजीआरएस विमल कुमार श्रीवास्तव का नाम स्वर्ण पदक, प्रियंका गुप्ता को रजत के लिए संस्तुति की गई है। वहीं, मुख्य आराक्षी जगदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने आगे भी आईजीआरएस के मामले शत-प्रतिशत तरीके से निपटाने की कोशिश की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed