{"_id":"5ff7660c8ebc3e31482048f5","slug":"mla-pratinidi-parsad-with-six-again-report-jhansi-news-jhs1854810195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रतिनिधि, पार्षद समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रतिनिधि, पार्षद समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक जमीन पर बुधवार को हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने नगर विधायक के प्रतिनिधि, पार्षद समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। खनन विभाग की जांच में पाया गया है कि बिना अनुमति विस्फोट कराया गया था। जांच में इमारती पत्थर का अवैध खनन भी पाया गया है। विस्फोट के मामले में पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। एलआईयू भी अलर्ट होकर दिन भर गोपनीय पड़ताल करती रही।
बुधवार सुबह अंजनी माता मंदिर के पास जमीन समतल कराने के चलते कुछ लोगों ने विस्फोट कर दिया था। विस्फोट से लोग सहम गए थे। विवाद केे बाद पूरा मामला कोतवाली पहुंच गया था। विस्फोट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार देर रात खान निरीक्षक राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली के टकसाल निवासी नगर विधायक रवि शर्मा के प्रतिनिधि दिलीप पांडेय, इतवारीगंज निवासी अजय कुमार यादव, कैलाश रेजीडेंसी निवासी मनमोहन सिंह यादव, इतवारी गंज निवासी पार्षद अविनाश उर्फ अड्डू यादव, लखनऊ के पार्क रोड निवासी रवीश, उनाव गेट स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी नत्थू कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खनन विभाग ने जांच में पाया कि बिना अनुमति विस्फोटक लगाकर इमारती पत्थर तोड़ा गया है। पैमाइश करने पर 24 घनमीटर इमारती पत्थर का अवैध खनन भी पाया गया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर विस्फोटक सामग्री कैसे और किसके पास पहुंची। विस्फोेट के मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेकर कार्रवाई कराई है। विस्फोट के मामले में एलआईयू भी अलर्ट होकर दिन भर जांच करती रही। एलआईयू भी अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटी रही।
विज्ञापन
कोतवाली में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। - दिनेश कुमार पी, एसएसपी