फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLA inaugurated the construction of Gadhwai-Kakarbai road

Jhansi News: विधायक ने किया गढ़वई-ककरबई मार्ग निर्माण का शुभारंभ

Thu, 20 Mar 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the construction of Gadhwai-Kakarbai road
गुरसराय। गढ़वई-ककरबई मार्ग को नए सिरे से बनाए जाने एवं चौड़ीकरण किए जाने का शुभारंभ विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बुधवार को पूजन अर्चन के साथ किया।
विज्ञापन

गढ़वई-ककरबई मार्ग की 11.4 किलोमीटर की सड़क को लगभग 31 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जो सात मीटर चौड़ी होगी। राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत बनने वाली यह सड़क का बुधवार को विधिवत पूजन-अर्चनकर शिलान्यास किया गया। इस सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन रहता है साथ ही मौरंग क्षेत्र होने के चलते इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में बालू से भरे ट्रक गुजरते हैं। जिससे यह सड़क पूरी तरह उखड़ गई थी। इस पर चलना मुश्किल हो रहा था। क्षेत्र के नागरिक काफी समय से सड़क को बनवाए जाने की मांग कर रहे थे। विधायक जवाहरलाल राजपूत के क्षेत्र के सड़क निर्माण अभियान के क्रम में बुधवार को एक नई कड़ी जुड़ गई है। इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को यातायात सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed