फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLA from today

वोटों के पिटारे से आज निकलेगा एमएलए

Sat, 11 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
MLA from today
वोटों के पिटारे से आज निकलेगा एमएलए - फोटो : demo
झांसी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से किस्मत आजमा रहे 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और नौ बजे तक रुझान सामने आने लगेंगे। जबकि, दोपहर बारह बजे तक तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी। बबीना विधानसभा का परिणाम सबसे पहले सामने आएगा। 
विज्ञापन

इस चुनाव में झांसी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 18 प्रत्याशी मैदान में रहे। इसके अलावा बबीना से 13, गरौठा से 12 और मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। बुंदेलखंड महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। शुरुआती औपचारिकताओं के बाद तकरीबन नौ बजे से चारों विधानसभा क्षेत्रों के रुझान सामने आने लगेंगे। जबकि, दोपहर बारह बजे से प्रत्याशियों को मिले वोटों की स्थिति साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन

बबीना विधानसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम सबसे पहले सामने आएगा। बबीना की 25 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जबकि, मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 30 राउंट में पूरी होगी, जिससे परिणाम सबसे बाद में आएगा। इसके अलावा झांसी की 29 और गरौठा विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 28 राउंड में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इनमें से ही निकलेगा विधायक
झांसी 
राहुल राय (सपा - कांग्रेस गठबंधन), रवि शर्मा (भाजपा), सीताराम कुशवाहा (बसपा), उमेश यादव (रालोद), लक्ष्मण सिंह (भाकपा), अरविंद कुमार वर्मा (स्वतंत्र जनता राज पार्टी), अरुण कुमार साहू (जन अधिकार मंच), पं. कृष्ण गोपाल द्विवेदी (हिंद जन कांग्रेस), राकेश कुमार सेन (परिवर्तन समाज पार्टी), इं. रामनाथ साहू (लोक दल), शंकर लाल कुशवाहा (शिवसेना), कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह (बुंदेलखंड क्रांति दल) और निर्दलीय मुहम्मद इमरान खान, जितेंद्र भदौरिया, नीता तिवारी, रामकिशन रायकवार, सुनील प्रजापति व संजीव कुमार सिंह 

बबीना 
यशपाल सिंह यादव (सपा), राजीव सिंह पारीछा (भाजपा), कृष्णपाल सिंह राजपूत (बसपा), ओमवीर सिंह कुशवाहा (रालोद), कालीचरण कुशवाहा (जन अधिकार मंच), किरण देवी (शिव सेना), पवन यादव (सर्व संभाव पार्टी), रामसेवक शर्मा ब्रह्मचारी (राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी), लालाराम वर्मा (स्वतंत्र जनता राज पार्टी) और निर्दलीय ओमप्रकाश अहिरवार, धनीराम, रोहिंद्र कुमार व हरीओम 

गरौठा 
दीपनारायण सिंह यादव (सपा), जवाहर लाल राजपूत (भाजपा), डा. अरुण कुमार मिश्रा (बसपा), गुलाब सिंह (रालोद), अमर सिंह (वैचारिक क्रांति पार्टी), आत्माराम (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), बालाराम वर्मा (स्वतंत्र जनता राज पार्टी), राजेंद्र पाल (जन अधिकार मंच) और निर्दलीय ग्यादीन, मधुपाल सिंह, रामगोपाल व सुशंती यादव 



मऊरानीपुर 
बिहारीलाल आर्य (भाजपा), डा. रश्मि आर्य (सपा), प्रागीलाल अहिरवार (बसपा), अनिल श्रीवास (शिवसेना), जय प्रकाश (जन अधिकार मंच), बृजकुंवर (बहुजन मुक्ति पार्टी), बृजलाल बिजरौनिया (स्वतंत्र जनता राज पार्टी), मनोहर (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) और निर्दलीय तुलाराम अहिरवार व दृगपाल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed