{"_id":"674e23c1575105176c04ec84","slug":"mla-complained-that-peanuts-are-purchased-from-commission-agents-and-not-from-farmers-at-purchasing-centers-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-445730-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विधायक ने की शिकायत, क्रय केंद्रों पर मूंगफली किसानों से नहीं, बल्कि आढ़तियों से खरीदी जा ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विधायक ने की शिकायत, क्रय केंद्रों पर मूंगफली किसानों से नहीं, बल्कि आढ़तियों से खरीदी जा ही
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मूंगफली की सरकारी खरीद विवादों में आ गई है। गरौठा विधायक ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर मूंगफली किसानों से नहीं, बल्कि आढ़तियों से खरीदी जा रही है। किसानों को केंद्रों से लौटाया जा रहा है। सांठ-गांठ से मुनाफाखोरी हो रही है।
मूंगफली की खरीद के लिए जिले में 21 नवंबर को 33 केंद्र खोले गए थे। इसके बाद आठ केंद्र और बढ़ा दिए गए है। इन केंद्रों पर पिछले 11 दिनों के भीतर लगभग 30 हजार क्विंटल मूंगफली खरीदी जा चुकी है। मूंगफली की सरकारी खरीद प्रक्रिया पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि किसानों से औने-पौने दामों में मूंगफली खरीदकर आढ़तिया अब ऊंचे दामों में खरीद केंद्रों पर मूंगफली बेच रहे हैं। मूंगफली लेकर केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को कोई न कोई बहाना बनाकर टरका दिया जा रहा है। सांठ-गांठ से मुनाफाखोरी के इस खेल का अंजाम दिया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने कृषि विभाग के प्रमुख सचिव से भी की है।
बता दें कि मूंगफली की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही भारी मात्रा में यह मंडियों में पहुंच गई थी। मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,783 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन किसानों से यह 3500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी गई थी।