{"_id":"67c4c257b4fc142af20f9851","slug":"miyawaki-forest-and-park-will-be-developed-in-panchavati-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-505267-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पंचवटी में विकसित होगा मियावाकी जंगल और पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पंचवटी में विकसित होगा मियावाकी जंगल और पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब पंचवटी में मियावाकी जंगल और पार्क विकसित किया जाएगा। उपवन फेज-2 योजना के तहत नगर निगम एक एकड़ से अधिक क्षेत्र में इसे तैयार करवाएगा। इससे महानगर में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।
उपवन योजना के तहत महानगरों में हरित क्षेत्र और जैव विविधता बढ़ाने पर जोर है। इसके जरिये क्षेत्र की आबोहवा को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। अब योजना के फेज-2 के तहत नगर निगम नगरिया का कुंआ, पंचवटी के पास जंगल विकसित कराने जा रहा है। यहां मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया जाएगा। रिक्त स्थान पर पार्क बनवाया जाएगा। यहां बच्चों के लिए झूले से लेकर पाथ-वे तक होगा। आकर्षक लाइटें लगवाई जाएंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए मार्च में ही डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
गुलाम गौस खां पार्क का भी होगा सुंदरीकरण
फिल्टर रोड स्थित गुलाम गौस खां पार्क का तीन करोड़ रुपये से सुंदरीकरण का काम करवाया जाएगा। इसके लिए निविदा निकाल दी गई है। हालांकि, पार्क में पहले की तरह मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन