{"_id":"62e03c9f1e5e96791c017d28","slug":"mistake-health-worker-transferred-in-two-places-jhansi-news-jhs2255662199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़झाला: स्वास्थ्य कर्मचारी का दो जगह कर डाला तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़झाला: स्वास्थ्य कर्मचारी का दो जगह कर डाला तबादला
विज्ञापन
झांसी। स्वास्थ्य विभाग के तबादलों में हुई गड़बड़ी से झांसी भी अछूता नहीं रहा। जिला अस्पताल में सीनियर लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात कर्मचारी का दो जगह हमीरपुर और बांदा ट्रांसफर कर दिया गया। खास बात ये है कि दोनों ही पत्र एक ही दिन जारी हुए। जब कर्मचारी ज्वाइन करने पहुंचा तो पता चला कि पहले से ही वहां पद भर चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के तबादलों पर शासन के आला अफसर घिरे हुए हैं। खुद स्वास्थ्य मंत्री भी नाराज हैं। मामले की जांच भी चल रही है और कई अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। तबादलों में किस हद तक गड़बड़ियां हुई हैं, इसका अंदाजा जिला अस्पताल में तैनात एसएलटी के मामले से लगाया जा सकता है। 30 जून को निकाले गए पत्र में सीनियर लैब टेक्नीशियन डीपी कुटार का हमीरपुर और बांदा तबादला कर दिया गया। हमीरपुर में ट्रांसफर होने पर उनका पद लैब टेक्नीशियन लिखा गया। जबकि, सीनियर लैब टेक्नीशियन (एसएलटी) पर लिखकर बांदा स्थानांतरित किया गया।
चूंकि, वह एसएलटी के पद पर जिला अस्पताल में कार्यरत हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले वह बांदा ज्वाइन करने गए। तब पता चला कि दो पद के सापेक्ष तीन कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। दोनों कर्मचारियों ने उनसे पहले ही वहां ज्वाइन भी कर लिया। जिस किसी को भी इस प्रकरण की जानकारी हुई वह हैरान रह गया। वहीं, सीएमएस डॉ. आरके सचान ने बताया कि बांदा में पद भरे होने पर डीपी कुटार को वापस झांसी जिला अस्पताल में ज्वाइन करा लिया गया है।