फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Missing two boys find after four hours

लापता दो बालक चार घंटे बाद पुलिस को मिले

Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Missing two boys find after four hours
झांसी। बुधवार रात कोतवाली इलाके से घर के बाहर खेलते समय दो बालक लापता हो गए। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। बृहस्पतिवार सुबह दोनों को पुलिस ने एक विवाह घर से बरामद कर लिया गया। बालक खेलते-खेलते विवाह घर में जाकर सो गए थे।
विज्ञापन

नारायण बाग के पास स्थित मद्रासी कॉलोनी निवासी महेश कुशवाहा का सात वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुशवाहा व लक्ष्मीनारायण का 11 वर्षीय पुत्र मथुरा बुधवार की रात घर के बाहर खेल रहे थे। घर से कुछ दूरी पर बने विवाह घर मेें शादी कार्यक्रम चल रहा था। खेलते समय दोनोें बच्चे विवाह घर पहुंच गए। यहां से खाना खाने के बाद दोनों विवाह घर में ही सो गए। बच्चों के गायब होने की सूचना पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी व सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अपहरण का मामला दर्ज कर एसपी सिटी ने बालकों की बरामदगी के लिए चार टीमें गठित कीं। सुबह चार बजे पुलिस टीमों ने विवाह घर से सोते समय दोनों को बरामद कर लिया। कोतवाली लाकर दोनाें बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed