फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Missing teenager from Chhatarpur dies in road accident

Jhansi News: छतरपुर से लापता किशोरी की सड़क हादसे में मौत

Sun, 06 Oct 2024 05:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager from Chhatarpur dies in road accident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। छतरपुर से लापता किशोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते यहां पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

छतरपुर के नौगांव निवासी इमरान ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी अलीशा (17) घर से लापता हो गई थी। कई जगह तलाशने पर भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह वह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से झांसी आ रही थी। करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वह लोग झांसी-कानपुर हाईवे पर मऊरानीपुर मोड़ के पास पहुंचा, एक वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। कुछ देर के उपचार के बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी जा पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, किशोरी के पिता ने युवक पर जानबूझकर किशोरी को अगवा कर ले जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed