{"_id":"637bcc4d3ff93744bd59c5cb","slug":"missing-teacher-again-action-jhansi-news-jhs2334121189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तीन माह से गैरहाजिर शिक्षिका निलंबित, बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तीन माह से गैरहाजिर शिक्षिका निलंबित, बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
सार
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने ब्लॉक में लंबे समय से गैर हाजिर शिक्षकों की सूची तैयार करें। दो माह पहले एडी बेसिक के निरीक्षण के दौरान भी तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी में तीन महीने से गैरहाजिर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए नीलम यादव ने तीन माह से बिना सूचना अनुपस्थित शिक्षिका वर्षा ओझा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसए के मुताबिक शिक्षिका चिरगांव ब्लॉक के परसा स्थित कांपोजिट विद्यालय में तैनात है। लेकिन, 28 जुलाई से वह बिना सूचना अनुपस्थित थी। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी शिक्षिका की ओर से जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने ब्लॉक में लंबे समय से गैर हाजिर शिक्षकों की सूची तैयार करें। दो माह पहले एडी बेसिक के निरीक्षण के दौरान भी तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। जिसमें एक शिक्षिका दो सालों से गैरहाजिर थी।
विज्ञापन