{"_id":"dc38b85c13406d0a80f491453945be33","slug":"missbehaved-to-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से अभद्रता की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से अभद्रता की
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड के कर्मियों ने रविवार को एक युवती की स्कूटी का ताला तोड़ दिया। विरोध करने पर उससे अभद्रता की। नवाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कैलाश रेजीडेंसी निवासी नरेश कुमार रावत की बेटी लीसा रावत ने बताया कि रविवार को ग्वालियर जाने के लिए वह स्कूटी संख्या यूपी93एसी- 7109 से रेलवे स्टेशन गईं। उन्होंने वाहन स्टैंड पर स्कूटी खड़ी की और मंगला एक्सप्रेस से रवाना हो र्गइं। दोपहर में वह पंजाब मेल से लौटकर झांसी स्टेशन पर आईं। जब वह स्टैंड पर गई तो स्कूटी का ताला टूटा मिला। उन्होंने स्टैंड कर्मियों से ताला टूटा होने की शिकायत की तो उन्होंने उल्टा जवाब दिया।
विरोध करने पर स्टैंड कर्मी नरेश पुत्र नत्थू निवासी सिमराहा सदर बाजार, वसीम पुत्र शब्बीर निवासी दरीगरान कोतवाली व एक अन्य व्यक्ति ने उससे अभद्रता की। सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नरेश व वसीम को लेकर थाने आ गई। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।